पुलिस थाने में रात गुजार चुके है बॉलीवुड के सितारे, जाने क्या था इनका गुनाह

You are currently viewing पुलिस थाने में रात गुजार चुके है बॉलीवुड के सितारे, जाने क्या था इनका गुनाह
Bollywood Celebrity In Jail

Bollywood Stars arrested by police: एक सेलिब्रिटी होने के नाते आपको बहुत सारे फायदे मिलते है। एक तो आपको सभी जगह प्रशंसा मिलती है। इसके साथ कुछ स्टार्स को ऐसा लगता है की वो Public फिगर है तो कुछ भी कर सकते है। जिस वजह से बहुत सारे स्टार्स ने कानून को तोडा और उनको पुलिस ने arrest भी किया। इनमे से कुछ सेलिब्रिटी को तो जेल में कई राते भी गुजरना पड़ी। जिस से ये पता चलता है की कानून और नियम सभी के लिए एक है। फिर वो स्टार हो या कोई आम आदमी।

इस कड़ी में सलमान खान का नाम सबसे पॉपुलर है इसके साथ हम आपको ऐसे और भी स्टार्स के बारे में बताएँगे। जिन्हे रियल लाइफ में पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया। कुछ ने तो जेल की हवा तक खाई थी। चलिए जाने आखिर किस कारण इन सितारों को पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया था।

सलमान खान (Salman Khan)

salman khan jail pics

बॉलीवुड के दबंग Salman Khan और पुलिस का बहुत पुराना नाता हैं। वे आए दिन कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाते रहते हैं। इसकी वजह उनके दो बेहद पुराने और लम्बे चले केस रहे हैं। साल 1998 में सलमान खान को काला हिरण के शिकार के मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था।

इसके 4 साल बाद ही सलमान पर सन 2002 में नशे की हालत में गाड़ी चलाने और फूटपाठ पर सोए लोगो को मारने एवं घायल करने के आरोप लगा जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था।

संजय दत्त (Sanjay Dutt)

bollywood actor sunjay dutt in jail

दरअसल 1993 में हुए मुबई बम विस्फोट के दौरान अपने घर में गैर कानूनी हथियार रखने की वजह से संजय दत्त ने तो पुणे के यरवदा जेल में प्रॉपर 3 साल की सजा काटी हैं। उन्हें दोषी पाया गया था जिसकी सजा उन्होंने भुगती थी।

सोनाली बेंद्रे (Sonali Bendre)

Bollywood Actress Sonali Bendre Hot Photos

शायद आपको नहीं पता कि अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे भी एक बार पुलिस की हिरासत में जा चुकी हैं। दरअसल एक्ट्रेस ने मार्च 1998 में पत्रिका शोटाइम के कवर पेज के लिए कथित रूप से एक सेमी-न्यूड पोज़ दिया था। उन्हें फोटोग्राफर अमित अशर और ड्रेस डिजाइनर एशले रेबेलो संग गिरफ्तार किया गया था।

सैफ अली खान (Saif Ali Khan)

Bollywood Actor saif ali khan Jail

बॉलीवुड के नवाब कहे जाने वाले सैफ अली खान भी एक बार गिरफ्तार हो चुके है। बात 2012 की हैं जब सैफ ने ताज के वासाबी रेस्ट्रारंट में एक दक्षिण अफ्रीकी बेस्ड बिजनेसमैन की जमकर पिटाई कर दी थी। जिस के बाद उन्हें पुलिस ने पकड़ लिया।

पायल रोहतगी (Payal Rohtagi)

Payal Rohtagi Hot Photos

Bollywood Actress और Big Boss की पूर्व कंटेस्टेंट रह चुकी पायल रोहतगी भी पुलिस हिरासत में जा चुकी हैं। उनके ऊपर सोशल मीडिया के माध्यम से नेहरू-गांधी परिवार के विरुद्ध कथित रूप से अपमानजनक चीजें पोस्ट करने का आरोप लगा था। जब एक कांग्रेस नेता ने इस मामले में शिकायत दर्ज की तो पायल को पुलिस हिरासत में लिया गया था।

शाइनी आहूजा (Shiney Ahuja)

Shiney Ahuja

शाइनी आहूजा पर साल 2009 में उनकी नौकरानी ने दुष्कर्म का आरोप लगा दिया था। इस केस में सन 2011 में शाइनी को 7 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी, हालाँकि कुछ महीनो बाद अदालत का फैसला वापस आ गया था। इसमें नौकरानी को दोषी पाया गया था और उसी के खिलाफ मुकदमा भी चला था।

मोनिका बेदी (Monika Bedi)

Actress and Model Monika Bedi

मोनिका बेदी Bollywood Actress होने के साथ साथ गैंगस्टर Abu Salem की पूर्व प्रेमिका के रूप में भी जानी जाती हैं। साल 2002 में मोनिदा और अबू सलीम के साथ लिस्बन में एक नकली पासपोर्ट के साथ यात्रा करते हुए गिरफ्तार किया गया था।

इस लिस्ट में एक्टर और एक्ट्रेस दोनों शामिल है कुछ ने तो एक बार अरेस्ट होने के बाद भी बार बार गलती करते रहे पुलिस का दर भी नहीं रहा कुछ लोगो में तो।

बॉलीवुड, हॉलीवुड, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, फिल्म समीक्षा, सेलिब्रिटी फोटोज सेलेब गपशप नवीनतम अपडेट प्राप्त करें।

Priya Verma

Priya Verma is a blogger and professional writer who loves to write about entertainment. She is always up to date with the latest celebrity news and the entertainment world.

Leave a Reply