Deepika Padukone Biography In Hindi – बॉलवुड की जानी मानी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण आज बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज़ करती है।इन्होंने कई हिट फिल्मों में कार्य कर रखा है, दीपिका ने अपनी मेहनत से बॉलीवुड में अपनी अलग ही पहचान बनाई है और वे भारतीय अभिनेत्रियों में सबसे चर्चित और आर्कषक सेलिब्रिटी हैं।
उन्होंने, किशोरावस्था में राष्ट्रीय स्तर पर बैंडमिंटन खिलाड़ी रह चुकी हैं लेकिन उन्हें अपना करियर फैशन मॉडल में बनाना था इसलिए उन्हें खेल को त्याग करना पड़ा और वे फिल्मों में आ गईं। उन्हें आलोचकों के साथ साथ जनता का भी खूब प्यार मिला है। इसी के कारण उनका नाम आज शीर्ष अभिनेत्रियों में शामिल हो गया है। आज उनके फैंस की संख्या लाखों-करोड़ों में है।
Deepika Padukone Biography In Hindi – दीपिका पादुकोण की जीवनशैली
दीपिका पादुकोण का जन्म 5 जनवरी 1986 को कोपेनहेगन, डेनमार्क में हुआ था। दीपिका पादुकोण बेहद ही जबरदस्त अभिनेत्री हैं और इन्होंने बॉलीवुड को कई सुपरहिट्स फिल्मे दी है.

इन्होंने साल 2007 में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था और इनकी पहली फिल्म (ओम शान्ति ओम) थी और वो अभी तक इन्होंने तीस से भी अधिक फिल्में कर रखी हैं. इन्होंने फिल्मों में आने से पहले मॉडलिंग भी कर रखी है और ये एक सफल मॉडल हुआ करती थी.
प्रारम्भिक शिक्षा – Deepika Padukone Education
दीपिका पादुकोण ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा अपने गृह नगर के स्कूल से ही हासिल कर रखी है और ये बेंगलुरु के माउंट कार्मल और सोफिया हाई स्कूल की छात्रा रह चुकी हैं. समाजशास्त्र में बी.ए. की डिग्री के लिए उनका दाखिला इंदिरा गांधी नेशनल ओपेन यूनिवर्सिटी में हुआ था लेकिन मॉडलिंग में करियर बनाने के चलते उन्होंने इसे ड्राप कर दिया।
करियर – Deepika Padukone
Deepika Padukone Biography In Hindi – दीपिका ने अपने हिन्दी फिल्मी करियर की शुरूआत ब्लाकबस्टर फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से हुई थी जिसमें उनके साथ सुपरस्टार शाहरूख खान ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी । इस फिल्म ने बॉक्सआफिस पर कमाल किया और फिल्म सुपरहिट हो गई। भारत के साथ साथ विदेशों में भी यह फिल्म को काफी पसंद किया गया था,और यहीं से दीपिका की गाड़ी चल निकली।
दीपिका को उनकी पहली फिल्म पर ही सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला गया था। हालांकि इसके बाद उनको कई असफलताओ का भी सामना करना पड़ा लेकिन दीपिका ने कभी हार नहीं मानी फिल्म ‘कॉकटेल’ उनके जीवन का टर्निंग प्वाइंट रही। इस फिल्म में उनके अभिनय की काफी प्रशंसा हुई और आलोचकों और पब्लिक, दोनों का उन्हें बहोत प्यार मिला।

वह अब तक कई सुपर हिट फिल्में बॉलीवुड को दी है, और उनके फैंस भी उन्हें बहुत सपोर्ट करते है। उनकी सुपर हिट्स फिल्मे रेस 2, चेन्न्ई एक्सप्रेस, गोलियों की रासलीला रामलीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत आदि प्रमुख हैं। जिससे उन्हें बॉलीवुड में अलग ही पहचान मिली है।
दीपिका ने 18 साल की आयु में मॉडलिंग में करियर बनाने का निर्णय लिया था और इन्होंने विज्ञापनों में कार्य करना शुरू कर दिया था. विज्ञापनों के साथ साथ ये फैशन शो में भी रैंप वॉक किया करती थी और इन्होंने मॉडल ऑफ दी ईयर का भी खिताब जीत है। इन्होने मॉडलिंग के दौरान ही एक्टिंग करना भी शुरू कर दिया था. जब ये 21 वर्ष की थी तो इन्हें हिमेश रेशमिया के एक एलबम में साथ काम करने का मौका भी मिला था.और जो उन्होंने एक्सेपेट किया।
Films – फ़िल्में
दीपिका पादुकोण की कुछ प्रमुख फ़िल्में निम्नलिखित हैं:
साल | फ़िल्म | किरदार | भाषा | टिप्पणी |
---|---|---|---|---|
२००६ | ऐश्वर्या | ऐश्वर्या | कन्नड़ | |
२००७ | ओम शांति ओम | शांतिप्रिया/संध्या (सैंडी) | हिंदी | फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार नामित–फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार |
२००८ | बचना ऐ हसीनो | गायत्री | हिंदी | |
२००९ | चाँदनी चौक टू चाइना | सखी/सूज़ी | हिंदी, कैण्टोनी | |
बिल्लू | स्वयं | हिंदी | “लव मेरा हिट-हिट” गीत में विशेष उपस्थिति | |
लव आज कल | मीरा पंडित | हिंदी | ||
मैं और मिसेज खन्ना | रायना खान | हिंदी | विशेष उपस्थिति | |
२०१० | कार्तिक कॉलिंग कार्तिक | शोनाली मुखर्जी | हिंदी | |
हाउसफुल | सौंदर्या राव (सैंडी) | हिंदी | ||
लफंगे परिंदे | पिंकी पालकर | हिंदी | ||
ब्रेक के बाद | आलिया खान | हिंदी | ||
खेलें हम जी जान से | कल्पना दत्त | हिंदी | ||
२०११ | दम मारो दम | अनाम | हिंदी | “मिट जाए ग़म (दम मारो दम)” गीत में विशेष उपस्थिति |
आरक्षण | पूर्बी आनंद | हिंदी | ||
देसी बॉयज | राधिका अवस्थी | हिंदी | ||
२०१२ | कॉकटेल | वेरोनिका मलाने | हिंदी | नामित–फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार |
२०१३ | रेस 2 | एलेना | हिंदी | |
बॉम्बे टॉकीज़ | ख़ुद | हिंदी, अंग्रेज़ी | “अपना बॉम्बे टॉकीज़” गीत में विशेष उपस्थिति | |
ये जवानी है दीवानी | नैना तलवार | हिंदी | ||
चेन्नई एक्सप्रेस | मीनालोचनी | हिंदी,तमिल | ||
गोलियों की रासलीला रामलीला | लीला सनेरा | हिंदी | ||
२०१४ | कोचादियान | राजकुमारी वधाना | तमिल | |
फाइंडिंग फैनी | एंजी | हिन्दी/अंग्रेज़ी | ||
हैप्पी न्यू ईयर | मोहिनी | हिंदी | ||
२०१५ | पीकू | पीकू बनर्जी | हिन्दी | |
तमाशा | तारा माहेश्वरी | हिन्दी | ||
बाजीराव मस्तानी | मस्तानी | हिन्दी | ||
२०१७ | पद्मावती | रानी पद्मिनी | हिन्दी |
Ranveer Singh And Deepika Padukone Wedding – दीपिका पादुकोण और रणबीर सिंह की शादी
14-15 नवंबर 2018 को दीपिका पादुकोण और रणबीर सिंह दोनों शादी के बंधन में बांध गए थे। बॉलीवुड के ‘बाजीराव-मस्तानी’ की जोड़ी के नाम से मशहूर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की कोंकणी के बाद सिंधी रीति-रिवाज के अनुसार गुरुवार को इटली के लोम्बार्डी में लेक कोमो पर बने विला डेल बालबियानेलो में शादी की थी
दीपिका पादुकोण को मिले अवार्ड (Award)-
दीपिका पादुकोण ने अपनी दमदार एक्टिंग के चलते कई सारे अवार्ड जीत रखे हैं और दीपिका को कई फिल्मफेयर पुरस्कारों से नवाज गया है.
संख्या | अवार्ड का नाम | किस फिल्म के लिए मिला | किस श्रेणी में मिला | किस साल मिला |
1 | फिल्म फेयर पुरस्कार | ओम शांति ओम | सर्वश्रेष्ठ महिला डेब्यू | 2008 |
2 | फिल्म फेयर पुरस्कार | गोलियों की रासलीला रामलीला | सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री | 2014 |
3 | इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकादमी पुरस्कार | चेनई एक्सप्रेस | सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री | 2014 |
4 | राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार | पीकू | सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री | 2016 |
5 | इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकादमी पुरस्कार | पीकू | सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री | 2016 |
Aamir Khan Biography In Hindi – Age, Education, Career Or Marriage
Shahrukh Khan Biography in Hindi – Age, Education, career or Family
बॉलीवुड, हॉलीवुड, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, फिल्म समीक्षा, सेलिब्रिटी फोटोज सेलेब गपशप नवीनतम अपडेट प्राप्त करें.