Different Types Of Holi Celebration: कई तरह के रंग, रिश्तेदार, नाचगाना, पिचकारी, पानी से भरे गुब्बारे, मिठाइयों से सजी थाल और बहुत सारी मौज मस्ती। इन सब बातों से क्या याद आता है? जी हाँ! Holi, हम Holi की ही बात कर रहे हैं।
Holi का ये त्यौहार जल्द ही आने वाला है। इस दिन पुरानी से पुरानी रंजिशें भुलाकर लोग दोस्ती का हाथ थाम लेते हैं। एक अच्छी बात तो ये भी है कि इस दिन माँ हम पर नहाने के लिए नहीं चिल्लाती। खैर! ये तो हुई मजाक की बात। लेकिन पिछले कुछ सालों से लोग पानी बचाओ, तिलक होली खेलों का ज्ञान पेलते भी नजर आ रहे हैं।
अलग-अलग राज्यों की ‘Different Types of Holi’ कहीं होला मोहल्ला तो कहीं लट्ठ मार Holi
खैर! आज हम आपके लिए देशभर में मनाई जाने वाली Holi से जुड़ी जानकारियां लेकर आए हैं। इसमें ज्यादा पानी भी खर्च नहीं होता और उसे मनाने का तरीका भी अलग होता है।
1. रंगपंचमी – Madhya Pradesh, Maharashtra

महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश को सभी प्रदेशों का मिला-जुला स्वरूप मानो तो बेहतर होगा। इन राज्यों के लोग Holi को बेहतरीन बनाने के लिए हर तरह के Experiment करते हैं। इन राज्यों की Holi की खास बात ये है कि यहां होलिका दहन के पांचवें दिन भी Holi मनाई जाती है।
2. होला मोहल्ला – Punjab

सिख धर्म मानने वालों में भी Holi को लेकर बहुत महत्त्व है। सिख धर्म के अनुयायी इस त्यौहार को शारीरिक और सैनिक प्रबलता के रूप में देखते है। इसलिए Holi के एक दिन पहले अलग-अलग तरह के खेल कूद और प्रतियोगिताएं होती हैं। इसे ही ‘होला मोहल्ला’ के नाम से जाना जाता है।
3. लट्ठमार होली – Barsana (Uttar Pradesh)

Holi की ये अनूठी परंपरा मथुरा-वृन्दावन के पास राधा मैया के गांव बरसाना में देखने को मिलती है। इसमें Holi के दिन महिलाएं पुरुषों को लट्ठ से मारती हैं और पुरुष उनके लट्ठ से बचते हुए उन्हें रंगने की कोशिश करते हैं। ये Lathmar Holi पूरे विश्व में प्रसिद्ध है।
4. फगुआ – Bihar

अगर Holi का असली रंग देखना हो तो आपको Bihar जाना चाहिए। Holi के रंगों के बीच बिहारी गाने Phaguwa होली के उत्साह को दोगुना कर देते हैं। वहां भांग पिलाने का प्रचलन बहुत अधिक है। इस दिन लोग भांग के नशे में टल्ली होकर खूब मजे करते हैं।
5. Royal होली – उदयपुर (Rajasthan)

उदयपुर के Rajasthan में Royal होली मनाई जाती है। इसमें होलिका दहन के पहले होलिका को सजाया जाता है। उसके बाद सजे हुए घोड़े-गाड़ियों के साथ यात्रा निकाली जाती है और फिर होलिका में रीति-रिवाज से आग लगाकर अन्य परम्पराएं पूरी की जाती है।
6. मंजल कुली – Kerala

उत्तर की तरह दक्षिण भारत में Manjal Holi को लेकर ज्यादा उत्साह नहीं देखा जाता। इसके बावजूद कुछ जातियां Holi को पर्व की तरह मनाती हैं, जिसे वहां की भाषा में मंजल कुली कहा जाता है। इसमें रंगों और फूलों का उपयोग किया जाता है।
7. खड़ी होली – कुमाउंनी (Uttarakhand)

Uttarakhand के कुमाउंनी क्षेत्र में Holi बड़े धूम धाम से मनाई जाती है। वहां के लोग Holi के दिन अपने पारम्परिक परिधान पहनकर Holi खेलते हैं। साथ ही पारंपरिक गाने गाकर ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते हैं। यहां मनाई जाने वाली होली को बैठिका Holi, खड़ी Holi और महिला Holi के नाम से जाना जाता है।
8. ढोल जात्रा – West Bengal

अगर आपको देश में सबसे ज्यादा तहजीब वाली Holi खेलनी है तो आप Bengal जाए। West Bengal में Holi के दिन ‘ढोल नगाड़ों’ के साथ जात्रा यानी यात्रा निकाली जाती है। इसमें सूखे रंगों और फूलों को उड़ाया जाता है। इसमें महिलाएं और पुरुष खास तौर पर पीले रंग की पोशाक पहनते हैं और नाचते-कूदते त्यौहार का मजा लेते हैं।
9. याओसांग – Manipur

जहां पूरे देश में Holi का त्यौहार केवल एक दिन का मनाया जाता है। वहीं असम में ये पर्व 6 दिनों की छटा लिए होता है। हर दिन संस्कृति के अलग रंग देखने को मिलते हैं। इसके साथ ही Holi के दिन यहां के पारम्परिक नृत्य ‘थाबल चोंगबा’ का आयोजन किया जाता है।
10. शिग्मो – Goa

Goa में खास तौर पर एक Holi मनाई जाती है। इसमें किसान और खेती करने वाले लोग Goa की सड़कों पर पांरपरिक गानों पर Dance करते हैं। इसमें ना केवल वहां की आम जनता बल्कि Tourist भी हिस्सा ले सकते हैं।
देशभर में होली अलग-अलग ढंग से मनाई जाती है। चाहे होली मनाने के तरीके अलग हों मगर इनका उद्देश्य लोगों को साथ लाकर सदभाव पैदा करना है।