इस समय भारतीय क्रिकेट टीम के हार्दिक पांड्या काफी ज्यादा चर्चा में चल रहे हैं। वजह ये है की हार्दिक पांड्या ने हाल ही में नतासा स्तांकोविक से सगाई कर ली है। हार्दिक पांड्या ने नताशा को फिल्मी अंदाज में प्रपोज किया था। सगाई के बात पता चलते ही इस बात की होड़ लगी है कि हार्दिक पांड्या के साथ सगाई करने वाली ये लड़की कौन है?
नताशा एक बड़े टीवी रियालिटी शो का हिस्सा भी रह चुकी हैं लेकिन उनको कम लोग ही जानते हैं। हम आपको बताएंगे क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की मंगेतर के बारे मे, जानिए कौन है।
मॉडल और एक्ट्रेस
नताशा एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं। अब वो हार्दिक के साथ शादी करके एक नई पारी की शुरुआत करेंगीं।
इंडियन नहीं हैं नाताशा
हार्दिक पांड्या की मंगेतर नताशा स्तांकोविक भारतीय नहीं हैं। वो सर्बिया का रहने वाली हैं और 2012 में भारत आईं थीं।
प्रकाश झा की फिल्म में आईं थीं नजर
नताशा.. प्रकाश झा की फिल्म सत्याग्रह में नजर आईं थीं। लेकिन उनको खास पहचान नहीं मिली थी।
बिग बॉस 8
नतासा स्तांकोविक बिग बॉस सीजन 8 का हिस्सा थीं। उन्होने करीब 1 महीना घर में बिताया था।