बॉलीवुड में हर त्योहार को बड़ी धूमधाम से मनाया किया जाता है। वहीं बीती रात Isha Ambani ने एक होली पार्टी का आयोजन किया जहा Holi के त्योहार की धूम देखने को मिली। इस पार्टी में बाॅलीवुड के कई स्टार्स ने अपनी मौजूदगी दर्ज की।
Bollywood Actress Priyanka Chopra भी पति Nick Jonas के साथ रंगों के त्योहार होली को सेलिब्रेट करने के लिए पार्टी में पहुंची। बीती रात दोनों ने Holi Party में जमकर धमाल किया।

इस स्टार कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। दोनों स्टार यहाँ पर मैचिंग ड्रेस में नजर आ रहे हैं लेकिन होली खेलने के बाद की तस्वीरों में दोनों के कपड़ों की रंगत बदल चुकी है।
होली पार्टी की तस्वीरें निक ने अपने इंस्टा अकाउंट पर भी शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा मेरी पहली होली। बहुत मजा आया मेरे दूसरे घर इंडिया में होली सेलिब्रेट करके।

एक तस्वीर में Priyanka की दोस्त और बॉलीवुड एक्ट्रेस katrina Kaif भी रंगों में डूबी नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा है कि प्रियंका और निक ने इस त्योहार का जमकर मजा लिया है।
ये तस्वीरें सोशल साइट पर छाईं हुईं हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
बॉलीवुड, हॉलीवुड, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, फिल्म समीक्षा, सेलेब गपशप नवीनतम अपडेट प्राप्त करें।