Priyanka Chopra Biography In Hindi: वह एक भारतीय फिल्मी अभिनेत्री और गायिका है और साथ ही वे बॉलीवुड इंडस्ट्री की भी जानी मानी अभिनेत्री है। वे मिस वर्ल्ड 2000 प्रतियोगिता की विजेता थी। वे बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों (Highest Paid Bollywood Actress) में से भी एक है।
प्रियंका भारत के साथ साथ विदेश में भी चर्चित सेलिब्रिटीज में से एक है। उन्होंने अपने करियर में कई सारी फिल्में की हैं जिसके लिए उन्हें कई पुरस्कार भी मिले हैा
Priyanka Chopra Biography In Hindi
प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 July 1982 को बिहार के जमशेदपुर में हुआ था। प्रियंका के पापा Asock Chopra और माँ Madhu Chopra दोनों ही आर्मी में डॉक्टर थे | इस वजह से प्रियंका को बहुत से स्कूल बदलने पड़े क्योंकि उनके माता-पिता का अक्सर ट्रान्सफर होता रहता था |

प्रियंका चोपड़ा के परिवार के बारे में जानकारी (Family Information)
पिता का नाम (Father’s Name) | अशोक चोपड़ा |
माता का नाम (Mother’s Name) | मधु चोपड़ा |
भाई का नाम (Brother’s Name) | सिद्धार्थ चोपड़ा |
मंगेतर का नाम (Fiancée’s Name) | निक जोनास |
प्रियंका का एक छोटा भाई भी है सिद्धार्थ जो की उनसे सात साल छोटा है। प्रियंका के माँ-पिता का ट्रांसफर बहुत जगह हुआ है,इस कारण प्रियंका को भी बार-बार अपना स्कूल चेंज करना पड़ता था। इतनी जगहों पर रहने के बाद भी प्रियंका Bareilly को ही अपना होमटाउन मानती है |
प्रियंका चोपड़ा का लुक (Look)
36 वर्षीय प्रियंका चोपड़ा अपने आप को फिट रखने के लिए योगा और कई तरह की कसरत किया करती हैं.
रंग (color) | गेहूंआ |
लम्बाई (Height) | 5‘ 6½” फीट इन्च |
वजन (Weight) | 55 किलो |
बॉडी साइज (Body Measurements) | 35-28-35 |
आंखो का रंग (Eye Colour) | गहरा भूरा |
बालों का रंग (Hair Colour) | बाला |
प्रारंभिक शिक्षा (Education)
प्रियंका की पढ़ाई लॉ मार्टीनियर्स गर्ल्स स्कूल, लखनऊ और सेंट मारिया गोरेटी कॉलेज, बरेली से हुई थी 13 साल की उम्र में वे पढ़ाई के लिए अमेरिका चले गई थी। तीन साल बाद जब वे भारत लौटीं तो उन्होंने आर्मी पब्लिक स्कूल, बरेली से पढ़ाई की।
करियर (Career)
प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुवात बॉलीवुड फिल्म ‘द हीरो- लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई’ (The Hero: Love Story of a Spy) से हुई थी। इसके बाद उन्होंने कई छोटी बड़ी फिल्मों में काम किया। 2006 से ही प्रियंका ने खुद को बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्री साबित कर दिया था। क्योकि 2006 में आयी उनकी 2 फिल्मे क्रिश और डॉन आर्थिक रूप से उस समय की सबसे सफल फिल्म यही।
प्रियंका चोपड़ा की पहली बॉलीवुड (बतौर लीड रोल) फिल्म के बारे में जानकारी (Priyanka Chopra ‘s First Debut Film)
मूवी का नाम | द हीरो: लव स्टोरी ऑफ़ ए स्पाई |
किस साल हुई रिलीज | 2003 |
निर्देशक | अनिल शर्मा |
प्रोडूसर | रजलाल शाह, हस्मुख शाह औरप्रवीण शाह |
सह कलाकार | सनी देओल और प्रीति जिंटा |
बाद में 2008 में आयी उनकी फिल्म फैशन ने उनके करियर को ही बदल दिया. फिल्म ‘फैशन’ में जो किरदार उन्होंने निभाया था,उसके लिए उनकी काफी तारीफे हुई। दर्शकों के साथ साथ आलोचकों ने भी उनके अभिनय की काफी तारीफ की। इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ फिल्म अभिनेत्री के राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।
Miss India से Miss World तक का सफर :
प्रियंका के पास “स्थानीय ब्यूटी क्वीन” का शीर्षक होने के बाद इनकी माँ मधु चोपड़ा और इनके भाई सिद्धार्थ चाहते थे कि वह इस क्षेत्र में आगे बढ़े और उन्होंने Priyanka Chopra का फोटो Femina Miss India में भेज दी | एक दिन अचानक प्रियंका के पास एक फोन आया कि आपको फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता के interview के लिए shortlist किया गया है और इसके उन्हें दिल्ली बुलाया गया।
इसके बाद ये उन्होंने Interview पास कर लिया. Priyanka chopra ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से Femina Miss India सौंदर्य प्रतियोगियता 2000 में दूसरा स्थान प्राप्त किया | Femina Miss India World जितने के बाद इन्होंने Miss World प्रतियोगिता में हिस्सा लिया. यहाँ पर प्रिंयका चोपड़ा Miss world 2000 का शीर्षक अपने नाम कर हिंदुस्तान नाम रोशन कर दिया | इस Miss World सौंदर्य प्रतियोगिता को जितने वाली प्रियका पांचवी भारतीय है.
प्रियंका चोपड़ा को मिले अवार्ड ( Awards)
प्रियंका चोपड़ा ने कई सारे अवार्ड अपनी फिल्मों और नेक कार्यों के लिए जीत रखे हैं और साल 2016 में इन्हें पद्म श्री अवार्ड भी दिया गया है- Priyanka Chopra Biography In Hindi
संख्या | अवार्ड का नाम | फिल्म | किस श्रेणी में मिला | साल |
1 | फिल्मफेयर पुरस्कार | अंदाज | सर्वश्रेष्ठ महिला डेब्यू | 2004 |
2 | फिल्मफेयर पुरस्कार | एतराज | नकारात्मक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन | 2005 |
3 | राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार | फैशन | सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री | 2008 |
4 | पीपुल्स च्वाइस अवार्ड | क्वांटिको सीरीयल के लिए | टीवी श्रृंखला में पसंदीदा अभिनेत्री | 2016 और 2017 |
5 | इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकादमी पुरस्कार | बाजीराव मस्तानी | सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री | 2016 |
प्रियंका चोपड़ा की शादी-
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी दमदार कपल के तौर पर जाने जाते हैं। 1 दिसंबर 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। प्रियंका और निक ने साल 2018 में जोधपुर के शाही उमेद भवन पैलेस में 1 और 2 दिसंबर को शादी की थी। दोनों की शादी क्रिश्चियन और हिन्दू रीति-रिवाजों से हुई थी। इनकी शादी के फंशन्स तीन दिनों तक चलते रहे थे।
Taapsee Pannu vs Kangana Ranaut : दोनों एक्ट्रेस की आखिरी 5 फिल्मों ने की धमाकेदार कमाई
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार 2 हफ्तों की शूटिंग के लिए 27 करोड़ फीस ले रहे ? ऐसा सुनने में आया है
बॉलीवुड, हॉलीवुड, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, फिल्म समीक्षा, सेलिब्रिटी फोटोज सेलेब गपशप नवीनतम अपडेट प्राप्त करें।