बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के डुप्लीकेट जिन्हे सब कश्मीर के रणबीर कपूर के नाम से जानते है, जुनैद शाह (Junaid Shah) का निधन शुक्रवार को हो गया. उनकी उम्र 28 साल थी.
जम्मू-कश्मीर के ‘रणबीर कपूर’ के नाम से पहचाने जाने वाले बॉलीवुड अभिनेता जुनैद शाह की मौत कार्डिएक अरेस्ट के कारण शुक्रवार को हुई है।जुनैद का निधन इलाहीबाग श्रीनगर में उनके घर पर हो गया।
सूत्रों के अनुसार बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर के डुप्लीकेट की उम्र अधिक नहीं थीं। वह सिर्फ अभी 28 वर्ष के ही थे। वह रणबीर कपूर से अपने लुक-अलाइक के चलते सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय थे, उन्हें देखते ही ऐसा लगता था, मनो जैसे रणबीर कपूर को देख रहे हो।
रणबीर कपूर के स्व: पिता ऋषि कपूर ने एक बार रणबीर के साथ जुनैद शाह की तस्वीरें शेयर की थीं।और इस तस्वीर को देख कर सभी भ्रमित हो रहे थे, कि वही असली रणबीर कपूर हैं। रणबीर कपूर और जुनैद में समानता उनके दोस्तों ने 17 साल की उम्र में देखी थी। उन्होंने दिल्ली पब्लिक स्कूल में पढ़ाई की और IIPM में आगे की पढ़ाई की।
जुनैद पढ़ाई के बाद मॉडलिंग करना चाहते थे। जुनैद अक्सर रणबीर कपूर के फिल्मी किरदारों की तरह कपड़े पहनते थे। उन्हें उन लोगों द्वारा ‘जुनैद शाह डी अपकमिंग आरके’ के रूप में जाना जाता था, जो उन्हें जानते थे। जुनैद अपने लोकप्रिय लुक के कारण अपने दोस्तों के बीच कश्मीर में काफी लोकप्रिय थे। लोग अक्सर उन्हें रणबीर कपूर के हमशकल के नाम से पहचानते थे।
एक या दो नहीं,बल्कि होने वाली है OTT पर रिलीज ये 17 फिल्में- यहां पर देखें LIST
ट्विंकल खन्ना को पहचानना हुआ मुश्किल, जब फराह खान ने शेयर की उनकी थ्रोबैक तस्वीर
बॉलीवुड, हॉलीवुड, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, फिल्म समीक्षा, सेलिब्रिटी फोटोज सेलेब गपशप नवीनतम अपडेट प्राप्त करें।