ऋषि कपूर पंचतत्व में विलीन हो गए हैं और उनके अंतिम संस्कार में साथी स्टार्स भी उनकी अंतिम यात्रा में शामिल नहीं हो पाए, जिसमें उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर का नाम भी शामिल है। लॉकडाउन की वजह से अपने पिता के निधन के दिन मुंबई नहीं पहुंच पाईं। रिद्धिमा को दिल्ली पुलिस ने इजाजत तो दे दी थी, लेकिन उन्हें पूरा रास्ता कार से ही तय करना था, ऐसे में उसी दिन मुंबई पहुंचना असंभव था।
इसके बाद रिद्धिमा ने बाद में मुंबई जाने का फैसला किया। अब रिद्धिमा मुंबई अपने घरवालों के पास पहुंच गई हैं, उनकी बेटी समारा भी उनके साथ है। दोनों ने मास्क लगाया हुआ है और तस्वीरों में काफी पुलिस भी नज़र आ रही है। रिद्धिमा सड़क के रास्ते से दिल्ली से मुंबई पहुंची है।
रिद्धिमा ने पोस्ट के जरिए भी अपने पिता को याद किया था। फोटो शेयर करते हुए रिद्धिमा ने लिखा,’मैं आपको अभी से बहुत मिस कर रही हूं पाप वापस आ जाओ ना’। वहीं दसरी फोटो में रिद्धिमा ने लिखा, ‘काश मैं आपको गुड बाय कहने के लिए वहां होती’। इसके अलावा रिद्धिमा ने ऋषि कपूर के साथ अपने और रणबी के बचपन की फोटो भी शेयर की है।
Anita Hassanandani की 10 फोटोज साबित करती हैं कि वह सबसे खूबसूरत हैं
2020 में रिलीज़ होने वाली बॉलीवुड फिल्म | Upcoming Bollywood Movies 2020
बॉलीवुड, हॉलीवुड, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, फिल्म समीक्षा, सेलेब गपशप नवीनतम अपडेट प्राप्त करें।