सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड इंडस्ट्री के चहेते अभिनेता थे। सुशांत ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन धारावाहिकों से की थी । उनका पहला शो स्टार प्लस पर “किस देश में है मेरा दिल” (2008) था, उसके बाद ज़ी टीवी के लोकप्रिय शो पवित्र रिश्ता (2009-11) में उनकी प्रमुख भूमिका थी और यह शो बोहोत ही लोकप्रिय रहा था।
Sushant Singh Rajput Biography In Hindi – सुशांत सिंह राजपूत की जीवनी
बॉलीवुड इंडस्ट्री के इस एक्टर का जन्म 21 जनवरी 1986 में बिहार के पटना में हुआ था। उनके पिताजी कृष्णा कुमार सिंह सरकारी अफसर थे। उनकी माँ का नाम उषा सिंह था, उनकी माँ का 2002 में स्वर्गवास हो गया था। उनकी चार बहने है, सुशांत कि सबसे बड़ी बहन मीतू सिंह राज्य स्तर की क्रिकेट खिलाड़ी हैं। इनकी माँ के मौत के बाद पूरा परिवार टूट गया था और पटना से दिल्ली बस गया था।
Education – प्रमाभिक शिक्षा
सुशांत ने अपनी प्रेमभाईक शिक्षा पटना के सेंट करेन्स हाई स्कूल तथा दिल्ली के कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल से ग्रहण की थी। उनके अनुसार, 2003 में उन्होंने दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा में साँतवा स्थान प्राप्त किया था और अभियान्त्रिकी में स्नातक की डिग्री के लिए उन्होंने इसमें दाखिला लिया।
सुशांत को थियेटर और नृत्य में शामिल होने के कारण उनके पास अध्ययन के लिए कम समय बचता, जिससे उनकी पढ़ाई में रुकावटें आती थी, फिर उन्होंने विश्वविद्यालय छोड़ दिया। एक्टिंग करियर बनाने के लिए उन्होंने अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई के चार वर्ष के कोर्स में से तीन वर्ष पूरे करने के बाद उसे छोड़ दिया।
Sushant Singh Rajput Biography In Hindi – करियर
सुशांत सिंह राजपूत ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन धारावाहिकों से की थ। उनका सबसे चहीता सीरियल पवित्रा रिश्ता था। इस सीरियल में उन्होंने जो किरदार निभाया उसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ट अभिनेता पुरस्कार दिया गया। इसमें उनके साथ की सह-कलाकार अंकिता लोखंडे के साथ प्रचारित रिश्ते में थे।
मई 2010 में सुशांत ‘जरा नचके दिखा 2’ डांस रियलिटी शो में भी नजर आये थे। यहाँ से ही उनके नए जिंदगी की शुरुवात हुई जिसकी वजह से उनका फिल्मो में जाने का रास्ता साफ़ दिख रहा था। उसके बाद उन्होंने अपना लक बॉलीवुड में आज़माया और उनकी पहली फिल्म ‘काय पो छे!’ थी। उसके बाद उनके करियर बॉलीवुड में भी चमक गया। उनके द्वारा की गई फिल्मस।
फ़िल्में
साल | शीर्षक | किरदार | टिप्पणी |
---|---|---|---|
2013 | काय पो छे! | ईशान भट्ट | |
शुद्ध देसी रोमांस | रघु राम | ||
2014 | पीके | सरफ़राज़ यूसुफ़ | |
2015 | डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी | ब्योमकेश बक्शी | |
2016 | एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी | महेंद्र सिंह धोनी | |
2017 | राब्ता | जिलान/शिव कक्कड़ | |
2018 | वेलकम टू न्यू यॉर्क | स्वयं | |
केदारनाथ | मनसूर ख़ान | ||
2019 | सोनचिड़िया | लखन सिंह “लखना” | |
छिछोरे | अनिरुद्ध सिंह “अन्नी” | ||
ड्राइव | समर | ||
2020 | दिल बेचारा | मैनी | अंतिम फ़िल्म, रिलीज से पहले ही सुशांत सिंह राजपूत का निधन हो गया। |
Sushant singh Death News – देहांत
सुशांत सिंह राजपूत एक लाजवाब अभिनेता थे, जल्द ही हमें उनकि कुछ और बेहतरीन फिल्में देखने को मिलती परन्तु उसके पहले ही एक दिलदहलाने वाली एक खबर आ गई की सुशांत अब इस दुनिया में नहीं रहे। 14 जून 2020 को, 34 साल के युवा अभिनेता का देहांत हो गया।
राजपूत ने 14 जून को मुंबई स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनके नौकर ने सबसे पहले उनके शव को पंखे से लटकते हुए देखा और तुरंत मुंबई पुलिस को इसकी जानकारी दी। मुंबई पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है। उनकी मृत्यु के बाद से ही उनके परिवार और उन्हें चाहने वाले सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। अब आगे यह देखते है की सीबीआई जांच क्या परिणाम।
Amitabh Bachchan Biography in Hindi – Age, Education, Politics, Career or marriage
Aamir Khan Biography In Hindi – Age, Education, Career Or Marriage
बॉलीवुड, हॉलीवुड, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, फिल्म समीक्षा, सेलिब्रिटी फोटोज सेलेब गपशप नवीनतम अपडेट प्राप्त करें।