बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े कई स्क्रीनशॉट्स वायरल हो रहे है, जो कि बहनोई ओपी सिंह और डीसीपी परमजीत दहिया के बीच के थे। अब सुशांत की बहन प्रियंका ने कुछ स्क्रीनशॉट्स शेयर किये हैं। यह सभी इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन स्क्रीनशॉट्स में लिखा हुआ है कि रिया चक्रवर्ती ने सुशांत को काम, फेम और पैसे के लिए इस्तेमाल किया है।
सूत्रों के मुताबिक मैसेज में लिखा है कि रिया का मकसद था सुशांत के पैसे हड़पना और इंडस्ट्री में कनेक्शन बनाना। सुशांत की सहायता से वह काम, फेम और पैसे कमाना चाहती थीं। यही रिया का बॉलीवुड ड्रीम था। और इसके लिए वो सुशांत को मानसिक एवं शाररिक कष्ट देने से भी पीछे नहीं हटी।

प्रियंका के मैसेज में आगे लिखा मिला कि सुशांत दवाइयां ले रहे थे। तीन डॉक्टर्स के पर्चे उन्हें मिले हैं। तीनों ही डॉक्टरों को कोई नहीं जानता था। ये तीनों डॉक्टर रिया के जरिए सुशांत को मिले थे। इसके अलावा रिया और उसके परिवार ने सुशांत से हमे दूर करने क पूरी कोशिशे की ,हमारी बात तक नहीं होने देते थे सुशांत से। क्या हम सबने सुशांत को कॉन्टैक्ट करने की कोशिश नहीं की? बिलकुल की, लेकिन रिया ने हमारी बात सुशांत से होने नहीं दी। और उसके बाद प्रियंका ने आगे लिखा
सुशांत मानसिक रूप से बिमाह हो चुके थे वो अपने लिए सही और गलत तय नहीं कर पा रहे थे। लंबे समय तक दवा लेने के कारण सुशांत के सोचने और डिसीजन लेने की क्षमता खत्म हो चुकी थी। तब जाकर मैंने सुशांत के बहनोई को समझाने के लिए कहा। यह सारी सोची-समझी साजिश रही, हमें साथ आना होगा, वरना हम सुशांत को खो देंगे, बाकी के मैसेज में यह लिखा मिला।
सलमान खान ने गाया कोरोना स्पेशल सॉन्ग, फैन्स को दिया मैसेज बोले; प्यार करो-ना, ऐतबार करो-ना
Ramadan: हिना खान ने रखा रोजा, सभी के सुरक्षित रहने की मांगी दुआ
लॉकडाउन में सारा अली खान के Photo ने मचाया तहलका