रविवार रात बॉलीवुड के एक और बुरी रात रही फेमस संगीतकार वाजिद खान का 42 साल की उम्र में निधन हो गया है। सिंगर संगीतकार वाजिद खान के निधन की दुखद खबर से बॉलीवुड में एक बार फिर से शोक की लहर छा गई है। सोशल मीडिया जहां सोनू निगम ने अपने भाई को याद किया, वहीं सलीम मर्चेंट ने भी निराशा व्यक्त की। प्रीति जिंटा और अदनान सामी वाजिद खान के निधन से सदमें हैं।
किडनी हुई थी ट्रांसप्लांट, रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव
किडनी के इलाज के दौरान उनका टेस्ट किया गया तो उनकी रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव आया था। वाजिद खान किडनी की बीमारियों से पीड़ित थे और उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. रविवार शाम को उनकी हालत बिगड़ गई और डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए।
बॉलीवुड में शोक की लहर
अदनान सामी ने शोक जताते हुए ट्वीट किया है कि, मैं हैरान हूँ!! मैंने एक प्यारे भाई वाजिद को खो दिया है! मैं इस दुखद समाचार को सहन नहीं कर पा रहा हूं…क्योंकि उनके अंदर एक खूबसूरत आत्मा थी।
प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट किया, दुखद समाचार. एक बात जो मुझे हमेशा याद रहेगी वो है वाजिद भाई की हंसी. हमेशा मुस्कुराते रहते थे. बहुत जल्द चले गए. उनके परिवार और शोक व्यक्त करने वाले लोगों के प्रति मेरी संवेदना. आपकी आत्मा को शांति मिले मेरे दोस्त.
अभिनेता अमिताभ बच्चन ने भी वाजिद खान के निधन पर शोक प्रकट करते हए ट्वीट किया “वाजिद खान के निधन से हैरान हूं। एक उज्ज्वल मुस्कुराती प्रतिभा गुजर गई। उनके लिए प्रार्थन और संवेदना”
अभिनेत्री परिणीत चोपड़ा ने ट्वीट किया, ‘वाजिद भाई आप सबसे अच्छे इंसान थे! हमेशा मुस्कुराते रहते थे। हमेशा गाते रहते थे। उनके साथ हर संगीत सत्र यादगार रहा। आप सच में बहुत याद किए जाएंगे वाजिद भाई।’
बता दें कि साजिद-वाजिद की जोड़ी बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के लिए संगीत तैयार करती रही है. वाजिद खान ने साजिद के साथ मिलकर सलमान के लिए कई गीतों का निर्देशन किया. इसमें दबंग के फेमस गाने शामिल हैं.