बॉलीवुड के किंग के नाम से पहचाने जाने वाले शारुख खान न सिर्फ भारत में, बल्कि विदेशो में भी उनकी अलग ही पहचान है। शारुख खान को बॉलवुड इंडस्ट्री में किंग खान कहा जाता है। अक्सर मीडिया में इन्हें “बॉलीवुड का बादशाह”, “रोमांस किंग” और किंग ऑफ़ बॉलीवुड नामों से पुकारा जाता है। ख़ान ने रोमैंटिक नाटकों से लेकर ऐक्शन थ्रिलर जैसी शैलियों में 72 हिन्दी फ़िल्मों में अभिनय किया है।
Shahrukh Khan Biography in Hindi – शारुख खान के बारे में सामान्य जानकारियां
बॉलीवुड के किंग खान का जन्म 2 नवम्बर 1965 को दिल्ली में हुआ था। उनके पिता का नाम मीर ताज मोहम्मद खान है। उनके पिता पेशावर, पाकिस्तान से थे। उनकी मां का नाम लतीफ फातिमा है। उनकी एक बड़ी बहन भी हैं जिनका नाम शहनाज लालारूख है और वे भी शाहरूख के साथ मुंबई में ही रहती हैं।
शाहरूख ने एक बार ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर की थी जिसमे उन्होंने बताया था कि उनके पिता पठानी और मां हैदराबादी हैं। शारुख खान और दिलीप कुमार ही ऐसे दो अभिनेता हैं जिन्होंने साथ फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार आठ बार जीता है। 2005 में भारत सरकार ने उन्हें भारतीय सिनेमा के प्रति उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया।
शारुख खान की पढ़ाई
शाहरूख खान ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा सेंट कोलम्बस स्कूल, दिल्ली से की थी। उन्होंने स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के लिए हंसराज कॉलेज ज्वाइन किया लेकिन उनका ज्यादातर समय दिल्ली थियेटर एक्शन ग्रुप में बीतता था जहां से उन्होंने थियेटर निर्देशक बैरी जॉन के सानिध्य में अभिनय के गुर सीखे। इसके बाद उन्होंने जामिया मीलिया इस्लामिया से जनसंचार में स्नाकोत्तर की पढ़ाई शुरू तो की लेकिन अपने अभिनय करियर को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने यह छोड़ दिया।
किंग खान का करियर
शाहरूख ने अपने करियर की शुरूआत टेलीविजन से की थी। उनकी सबसे पहली फिल्म ‘दीवाना’ थी, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला था। उस समय यह फिल्म सुपरहिट हुई और इसी फिल्म ने शाहरूख को हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित किया।
फिल्म दिल दरिया, फौजी, सर्कस जैसे सीरियल्स से उन्होंने अपनी पहचान बनाई। जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला था। उस समय यह फिल्म सुपरहिट हुई और इसी फिल्म ने शाहरूख को हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित किया। इसके बाद शाहरूख ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और वे लगातार सफलता की सीढि़यों पर चढ़ते गए। धीरे धीरे वे आलोचकों के साथ साथ जनता की पसंद बन गए और लड़कियों के बीच तो काफी प्रसिद्ध हो गए। उन्हें कई पुरस्कार भी मिले है-
शादी
शाहरूख एक ऐसे बॉलीवुड इंडस्ट्री के अभिनेता रहें हैं जिनके प्रशंसा हर उम्र और हर वर्ग के लोग करते हैं। लड़कियां उनकी काफी दीवानी हैं लेकिन बावजूद इसके शाहरूख का किसी के साथ प्रेम या अफेयर संबंध नहीं रहे है। वे अपनी पत्नी के लिए हमेशा से बहुत ही वफादार रहे हैं और वे अपने परिवार से बेहद प्यार करते हैं।
शाहरूख ने गौरी से की है शादी जो हिन्दू-पंजाबी परिवार से हैं। उनके 3 बच्चे हैं-अबराम , सुहाना और आर्यन।बॉलीवुड की फिल्म इंडस्ट्री का सबसे अच्छा पिता भी माना जाता है क्योंकि वे अपने बच्चों से बहुत ज्यादा प्यार करते हैं और उनके साथ समय भी व्यतीत करते हैं।
Akshay Kumar Biography In Hindi- Age, Education, carrier, Marriage
Salman Khan Biography in Hindi – Age, Family, Education, Carrier or Awards
बॉलीवुड, हॉलीवुड, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, फिल्म समीक्षा, सेलिब्रिटी फोटोज सेलेब गपशप नवीनतम अपडेट प्राप्त करें।