अक्सर आपने सुना होगा कि जोड़ियां तो ऊपरवाला बनाता है। किसके नसीब में है, ये बात भी भगवान तय करता है। अगर यह बात सच है तो फिर शादियां क्यों टूट जाती है? खैर! इस सवाल का जवाब किसी के पास नहीं है।
खासतौर पर जब कोई Glamour Industry में हो तो ये बात आम हो जाती है कि उनकी शादी टूट गई है या फिर वो अपने पार्टनर से अलग हो गए हैं। आजकल तो हर दिन ये सुनने को मिल ही जाता है कि फलां सितारा अपने Partner से अलग हो गया है। और तो और किसी और को Date करना भी शुरू कर चुका है।
Bollywood Actors in Successful Second Marriages
यह बात केवल एक या दो Celebs की नहीं है। Bollywood में आज तो ऐसे कई स्टार हैं, जिन्होंने अपनी पहली शादी टूटने के बाद दूसरी शादी कर ली। आज हम आपको ऐसी ही कुछ Bollywood Actress के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने एक से ज्यादा बार शादी की। आप भी देखिए। आपकी फेवरेट भी होगी शामिल।
डिम्पी गांगुली
Dimpi Ganguly ने एक रियलिटी शो में Rahul Mahajan से शादी की थी। दोनों करीब पांच सालों तक साथ भी रहे। हालांकि दोनों के बीच कभी नहीं बनी। कई बार दोनों के बीच झगड़ा होने की खबरें भी आई। आखिरकार साल 2015 में उन्होंने तलाक ले लिया। तलाक के बाद डिम्पी ने Rohit Roy से शादी कर ली।
कश्मीरा शाह
रियलिटी शो से चर्चा में आई Karishma Shah ने ब्रेड लिस्टमैन के साथ शादी की थी लेकिन दोनों के बीच बात नहीं बनी। बाद में तलाक हो गया। इसके बाद कश्मीरा ने कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक के साथ शादी कर ली।
अर्चना पूरन सिंह
सीनियर एक्ट्रेस Archana Puran Singh की पहली शादी टूट गई थी। इसके बाद वो शादी नहीं करना चाहती थीं। मगर अचानक एक दिन अर्चना के जीवन में Parmit आए। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हुई। बाद में दोनों ने शादी कर ली।
श्वेता तिवारी
Shweta Tiwari, छोटे पर्दे का बड़ा नाम है। उन्होंने साल 1998 में Raja Choudhary से शादी की थी। दोनों का ये रिश्ता 9 साल तक चला। बाद में Shweta ने उससे तलाक ले लिया। इसके बाद कई बार श्वेता का नाम उनके को-स्टार्स से जुड़ा।
नीलम कोठारी
90 के दशक की एक्ट्रेस Nilam Kothari ने बहुत पहले लंदन के एक कारोबारी से शादी की थी। यह शादी कुछ साल ही टिक पाई। बाद में दोनों अलग हो गए। लंबे समय तक नीलम और एक्टर Samir Relationship में रहे। आखिरकार दोनों ने शादी कर ली।
दीपशिखा नागपाल
Dipshikha Nagpal ने अभिनेता Jeet Upendra से शादी की थी, लेकिन दोनों के बीच साल 2007 में तलाक हो गया। तलाक के बाद 2012 में उन्होंने दूसरी शादी की। अब दीपशिखा के दो बच्चे हैं।
तनाज ईरानी
Tanaj irani ने फरीद कुर्रिम से शादी की थी। फरीद एक Theater Artist रहे हैं। हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चल पाया। आखिरकार तनाज ने Farid से तलाक लेकर बख्तियार ईरानी से शादी की।
किरण खेर
Kiran Kher की पहली शादी Bombay के व्यापारी गौतम बेरी के साथ हुई थी। लेकिन दोनों की शादी ज्यादा दिन तक नहीं चली। साल 1985 में किरण ने फिल्म Actor Anupam Kher से शादी की।
बिंदिया गोस्वामी
Bindiya Goswami एक समय में Bollywood अभिनेता Vinod Mehra के प्यार में थी। बाद में दोनों ने शादी भी की। हालांकि यह रिश्ता भी ज्यादा दिन तक नहीं चला। आखिरकार बिंदिया ने मेहरा से तलाक लेकर Bollywood Director Jepi Dutta से शादी की।
योगिता बाली
अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री Yogita Bali ने सबसे पहले Kishore Kumar से शादी की थी। हम आपको बता दें कि Yogita, Kishore Kumar की तीसरी पत्नी थीं। निजी कारणों से ये शादी भी ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाई। बाद में योगिता, मिथुन चक्रवर्ती के करीब आई। दोनों की Relationship शुरू हुई। बाद में दोनों ने शादी कर ली।